हम कैसे टेस्ट करते हैं
छोटा जवाब: हर मॉडल को भारतीय भाषा और बिज़नेस स्थितियों के एक जैसे तय काम दिए जाते हैं। जवाब पहले कोड से जाँचे जाते हैं (फ़ॉर्मेट, नंबर, भाषा) और फिर दो अलग AI जज बिना यह जाने कि किस मॉडल ने लिखा, स्कोर देते हैं। स्कोर टेस्ट की तारीख़ के साथ छपते हैं।
टेस्ट सेट
- हिंदी, हिंग्लिश और मराठी: समझ, लेखन और अनुवाद
- भारतीय बिज़नेस: GST इनवॉइस पढ़ना, ग्राहक को जवाब, डेटा निकालना
- सारांश और तर्क; बेसिक कोड काम
स्कोरिंग
- कोड जाँच — सही फ़ॉर्मेट, सही नंबर, सही भाषा/लिपि।
- ब्लाइंड जजिंग — दो अलग AI जज क्रम बदलकर सहीपन, साफ़पन और लहजे पर 1–5 स्कोर देते हैं। जजों में बड़ा मतभेद हो तो वह आइटम ऑटो-स्कोर नहीं होता, जाँचा जाता है।
- लागत और स्पीड — उसी रन में नापी जाती है; लागत ₹ में।
हमारे नियम
- पूरे रन के बिना कोई स्कोर नहीं; कॉपी या अंदाज़े वाले नंबर नहीं।
- हर स्कोर के साथ टेस्ट तारीख़। दोबारा टेस्ट होने पर पुराने नतीजे चिह्नित।
- पैसे लेकर रैंकिंग नहीं। स्पॉन्सरशिप से स्कोर कभी नहीं बदलता।
सीमाएँ
बेंचमार्क हमारे कामों पर प्रदर्शन दिखाते हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं। प्रोवाइडर मॉडल अपडेट करें तो नतीजे बदल सकते हैं। कोई गलती मिली? बताइए — हम सुधारकर नोट करते हैं।